कुमाऊं में यहां कांस्टेबल के दलाल कहने पर भड़के ग्राम प्रधान, पुलिस चौकी पर धरना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर में ग्राम पंचायत पतरामपुर के प्रधान हरिओम सिंह बीती रात चौकी क्षेत्र के किसी मामले की जानकारी लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान चौकी में तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र करते हुए उन्हें दलाल कह दिया। इससे भड़के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलशाद शाह के नेतृत्व में प्रधानों ने रविवार को पतरामपुर चौकी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रधानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधान आरोपी सिपाही द्वारा माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे।