उत्तराखंड में यहां टेंपो ट्रेवलर नदी में गिरा, 13 लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 घायल है। छह गंभीर घायलों को पांच हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जबकि सात अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर आज शनिवार 15 जून को अलकनंदा नदी में गिर गया। पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। बताया गया कि चालक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण वाहन में बैठे लोगों की सही जानकारी पता नहीं चल पा रही है। फिलहाल 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इधर खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी ने दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *