हल्द्वानी में आईएसबीटी के लिए नयी जगह की तलाश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में लंबे समय से लंबित आईएसबीटी बनाने की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई है। इसके तहत जिला प्रशासन ने आईएसबीटी के लिए भूमि चयन की कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से आईएसबीटी बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति रही है पहले गौलापार फिर मुक्त विश्वविद्यालय के पास इसे बनाने की योजना थी लेकिन यह मामला इससे आगे नहीं बढ़ पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *