हल्द्वानी के इस गांव के लोग जल संस्थान धमके, एई का घेराव किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के करायल जोलासाल में पेयजल संकट से गुस्साए लोग शुक्रवार को जल संस्थान जा धमके। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता प्रमोद पांडे का घेराव कर जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उनका कहना था कि सालों से वे निजी टैंकर से काम चला रहे हैं। घेराव करने वालों में हिमांशु तड़ागी, राजू बिष्ट, गुंजन तिवारी, मोनिका, गीता जोशी, पूजा बिष्ट, लता, बीना पांडे, कमला बोरा आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *