दहशत के बीच पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों के बाद विभाग ने यह अभियान चलाया था। गौरतलब है कि पास के भदयूनी गांव में चार दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नामक युवक आदमखोर गुलदार का शिकार बन गया था। इसके अलावा मोरा से सटे सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी पहले दो महिलाओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। इसी क्रम में मोरा गांव में यह गुलदार पकड़ा गया है। हालांकि वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने यह पुष्टि नहीं की है कि पकड़ा गया गुलदार ही आदमखोर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *