रकसिया नाले के पानी से कई गांवों को मिली राहत, वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शहरी विकास विभाग की कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए हल्द्वानी द्वारा एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अन्तर्गत प्रेमपुर से पाण्डे नवाड़ आरटीओ रोड होते हुए टैगोर पब्लिक स्कूल तक भूमिगत रकसिया नाले के आउटफॉल निर्माण का कार्य कर दिया गया है। जिसमें 25 जून को रकसिया नाले में अत्यधिक वर्षा जल आ जाने के कारण नाले के पानी को नवनिर्मित नाले में छोड़ा गया, जिसकी आउटफॉल तक समुचित निकासी की गई। इस कार्य से बरसात में हल्दुपोखरा नायक, हिम्मतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नवाड, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोशज्ञानी गांव में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। यह भूमिगत नाला 4×3 मीटर आकार तथा 1.5 किमी लंबाई का है, जिसके ऊपर सड़क का भी कार्य किया जायेगा उक्त नाले निर्माण की लागत लगभग 30 करोड़ है।

https://youtube.com/shorts/___vWnuMmp8?si=1KuEh9KwPKi0WT7H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *