हल्द्वानी: देवभूमि उधोग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने हीरानगर पार्क में किया वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई हल्द्वानी ने आज बुधवार 10 जुलाई को हीरानगर स्थित पार्क में‌ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर व्यापारियों ने आम, आंवला, अमरूद, लीची आदि के‌‌ पौधे रोपे।‌‌ प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही इनकी देखभाल भी करनी होगी, केवल पेड़ लगा कर उसको छोड़ना नहीं है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, युवा इकाई मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, दीपा जोशी, अमित बुधलाकोटी, जगदीश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह बोरा, राजेश शर्मा, अनिल शाह, विमल शर्मा,‌ संजय त्यागी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में दो मिनट मौन रखकर जम्मू कश्मीर के कठुवा में हुए आतंकी हमले में शहीद गढ़वाल राइफल के पांचों शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *