परिवहन निगम को शीघ्र मिलेंगी 100 बसें, रोडवेज एमडी ने किया काठगोदाम हिल डिपो का निरीक्षण 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी सोमवार को काठगोदाम डिपो में बन रहे बस स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्य कर रही संस्था को कार्य मे तेजी लाने और शीघ्र  कार्य संपन्न करने को कहा,प्रबंध निदेशक ने काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक कार्यालय ,हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक कार्यालय के साथ काठगोदाम वर्कशाप,मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम का भी निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को आय बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश भी दिये।
परिवहन निगम को शीघ्र मिलेंगी 100 बसें, रोडवेज एमडी ने किया काठगोदाम हिल डिपो का निरीक्षण 
रोडवेज एमडी का स्वागत करते कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै।‌
इस दौरान उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और ज्ञापन प्रेषित किया।
परिवहन निगम को शीघ्र मिलेंगी 100 बसें, रोडवेज एमडी ने किया काठगोदाम हिल डिपो का निरीक्षण 
रोडवेज एमडी को ज्ञापन सौंपते संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, साथ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, राजेंद्र नेगी, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी रघुवीर चौधरी आदि।
इस मौके पर महाप्रबंधक संचालन उत्तराखंड पवन मेहरा,मंडलीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक तकनीकी टीका राम आदित्य,सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम राजेंद्र प्रसाद आर्या,सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी संजय पांडे,मनोज दुर्गापाल, वरिष्ट केंद्र प्रभारी काठगोदाम रघुवीर चौधरी, मनोहर रावत, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, क्षेत्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी, लेखाकार किशन राम आर्या, दयाल जोशी, तरुण आर्या, नेत्र सिंह, शिव आदि मौजूद थे।
कर्मचारी यूनियन ने यह मांगें उठाई
1-उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों  को हर महीने की सात तारीख को वेतन दिया जाय
2-उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी -संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाय
3-विशेष श्रेणी-संविदाकर्मियों का महंगाई भत्ता का 4% को शीघ्र लगाया जाय,
4-निगम का अपना बस बेड़ा बढ़ाया जाय, जिसमे डीजल-इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाय
5-नियमित कर्मचारियों के पुराने देयकों का भुकतान किया जाय
6-डग्गामार वाहनों के लिए शासन स्तर से कार्यवाही की जाय

 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement