समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

बनभूलपुरा में एसी का आउटडोर ठीक करते समय पिता-पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी भी चपेट में आ गई। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूूलपुरा में लाल मस्जिद के निकट निवासी 45 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह घर की छत पर एसी का आउटडोर ठीक करने गए थे। अंदेशा है कि इसी दौरान पास लगे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। पिता की चीख-पुकार सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिज्बा उन्हें बचाने के लिए दौड़ी और करंट की चपेट में आ गई। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार करंट घर के भीतर की लाइन में लगा है।
