हल्द्वानी: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा जोरशोर से उठा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन का नैनीताल जिला अधिवेशन सेवायोजन प्रशिक्षण कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया।अधिवेशन में सभी कार्मिकों को पदोन्नति न होने की दशा में पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किए जाने,पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था किए जाने,गोल्डन कार्ड की खामियों को दुरुस्त किए जाने, सभी स्तरों की पदोन्नति सूची को तत्काल जारी किए जाने की मांग प्रमुखता से उठी। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा ने विस्तार से संगठन के इतिहास, उपलब्धियों पर बातचीत रखी। उन्होंने कहा कि इसी संगठन ने 1994 में पृथक उत्तराखंड के लिए 94 दिन की हड़ताल की।1982 में लड़ कर पहाड़ के कार्मिकों को पर्वतीय उप संवर्ग का लाभ दिलवाया।उन्होंने कहा आज संगठन को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।हमें लगातार पहलकदमी ले सरकार पर दबाव बनाए रखना होगा। अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस ऐरी ने ने संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की उपलब्धियों,गतिविधियों पर बातचीत रखी।उन्होंने कहा संगठन सभी कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कृत संकल्प है।
हमने सरकार से कई दौर की वार्ता की है, कुछ समस्याओं का समाधान हुआ है,कई का होना है। भविष्य में यदि जरूरत पड़ी तो संगठन आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। दूसरे सत्र में जनपद कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता नवेंदु मठपाल के संचालन में सम्पन्न हुए अधिवेशन में मनोज पंत, कुबेर मावड़ी, सोमपाल, नंदराम आर्य, नंदन गोस्वामी, चंद्रशेखर शर्मा, मोहन राम, डा.प्रेम मावडी, शैलेंद्र धपोला, डा.गोकुल मर्तोलिया, मनीष रस्तोगी, जगदीश टम्टा, नमिता पाठक, ममता जोशी, संगीता जोशी, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, गिरीश जोशी, सुरेश यादव, रमेश गिरी, चंदन बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *