सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राचार्य से मिले लोग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बनभूलपुरा संघर्ष समिति हल्द्वानी से जुड़े लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर मेडिकल कालेज के प्राचार्य अरुण जोशी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। समिति के संयोजक उवेश रजा ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने प्राचार्य से मरीजों को सुलभ व तत्काल उपचार मुहैया कराने की मांग की। इस पर प्राचार्य ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राचार्य से मिले लोग

सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राचार्य से मिले लोग