राज्य बनने का पूर्ण श्रेय आंदोलनकारी महिलाओं को दिया, 25 वर्ष के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं, पहाड़ों में स्वास्थ्य-शिक्षा का बंटाधार, रोजगार का है बुरा हाल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आज उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कहा कि राज्य के गठन का पूर्ण रूप से श्रेय आन्दोलन कारी महिलाओं को हे जिनकी वजह से आज सभी राज्यवासी बड़ी धूमधाम से रजत जयंती वर्ष मना रहे हे संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से 25 वर्षों में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर हे वह राज्य के शहीद हुए आंदोलनकारियो का अपमान हे तथा राज्य की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस करती हे*इसका प्रमाण विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान राज्य के सम्मानित विधायकों के भाषणों में दिखाई प्रतीत होता है। आज भी हम विशेषकर से पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ, उद्योग और रोजगार के मामले में हम हिमाचल प्रदेश या अन्य हिमालयी राज्य से पीछे हे यदि राज्य को तेजी से विकास की तरफ अग्रसर होना हे इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधियों को सिर्फ पर्वतीय क्षेत्रों के अति दुर्गम क्षेत्रों में विकास करना होगा जिससे पलायन रुकेगा। आज राज्य के रजत जयंती वर्ष पूरा होने पर गर्व महसूस करने वालो में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण संयोजक धर्म यादव महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा शकील अहमद दीपक माहेश्वरी पुरन लाल साह कुंदन बिष्ट दयाकिशन उपाध्याय रिषभ पाठक, चमन गुप्ता कुंदन बिष्ट ललित जायसवाल आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *