बनभूलपुरा दंगे का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक भगौड़ा घोषित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को भगौड़ा घोषित कर दिया गया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी मीडिया से सांझा की। बताया गया कि पुलिस कोर्ट से अब्दुल मलिक की संपत्ति कुर्की की तैयारी कर रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही है। गौरतलब है कि जिस भूमि को लेकर यह हिंसा हुई उस मलिक के बगीचे में अब्दुल मलिक का कब्जा था। वहां अब पुलिस चौकी बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *