स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन बारातियों की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऋषिकेश में स्कार्पियो खाई में गिरने से तीन बारातियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो बीती बुधवार 22 अक्टूबर की रात आठ बजे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने मुनि की रेती पुलिस को दी। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। मृतक व घायल श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं लेकिन रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर
हादसा गूलर से 18 किलोमीटर पहले कुंडिया गांव के पास हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *