हल्द्वानी में 101 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 101 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आज व कल 23 अगस्त का समय दिया गया है। कहा गया है कि दो दिन के भीतर अतिक्रमण न‌ हटाये जाने पर प्रशासन खुद कार्यवाही करेगा और इसकी भरपाई दुकानदारों से की जाएगी।