कुमाऊं के इस जिले में एसएसपी की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगे

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते बुधवार को नैनीताल के एसएसपी पीएन मीणा के नाम और फोटो से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर हल्द्वानी निवासी लोक गायक दीपक सुयाल से 17 हजार रुपये की मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सुयाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले की प्रोफाइल पर एसएसपी पीएन मीणा लिखा था और एसएसपी की फोटो भी लगी थी। खुद को मीटिंग में बताते हुए जालसाज ने कहा कि उसे किसी का भुगतान करना है। उसके मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत आ रही है। इतना कहकर ठग ने एक क्यूआर कोड भेजा और उस पर 17 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। शक होने पर पीड़ित ने रकम ट्रांसफर नहीं की। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *