पुलिस ने पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशा तस्करी व जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते बुधवार को नौदा चौराहा, कोटाबाग क्षेत्र में दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को दबोच लिया गया। अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में किशन बिष्ट निवासी ग्राम नाथूनगर, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल,अमर सिंह निवासी ग्राम आवलाकोट, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, भारत चन्द्र निवासी ग्राम गिन्तीगांव, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, गौरव सिंह नगरकोटी निवासी ग्राम हरिपुर रूपसिंह, कोटाबाग व भारत निवासी ग्राम गिंती गांव, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल तथा फरार दीपू नेगी, निवासी नौदा, कोटाबाग एवं पप्पू रजवार निवासी नाथुपुर, कोटाबाग समेत 2-3 अन्य की तलाश जारी है। उनके पास से 16,500 की नगद, प्लास्टिक का कट्टा, 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। टीम में चौकी प्रभारी कोटाबाग देवेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल ललित बिष्ट, प्रकाश बडाल, दशरथ राणा आदि शामिल रहे। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 115/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *