केदारनाथ धाम के कपाट पूजा-अर्चना के साथ हुए बंद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार 23 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे शीतकालीन अवधि के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इससे पूर्व पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न की गई। कपाट बंद करने की तैयारी सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, तीर्थ पुरोहितगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कपाट बंद होने के पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। डोली का पहला पड़ाव रामपुर में रहेगा, उसके बाद कल वह गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *