कुमाऊं में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला प्राथमिक विद्यालय का‌ शिक्षक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत निकटवर्ती चौकुनी गांव (ताड़ीखेत ब्लाक) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक किराए का कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस मजखाली की टीम ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भेजा। मूल रूप से नैलपड़ गांव (दन्या थाना) जागेश्वर, अल्मोड़ा निवासी रमेश सिंह (43) राप्रावि चौकुनी में बीते एक वर्ष से तैनात थे। ग्राम प्रधान मनोज ऐरड़ा के अनुसार आज मंगलवार नौ जुलाई की सुबह जब शिक्षक के कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो मकान मालिक के परिजनों ने उन्हें सूचना दी। वह अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे। कमरा खोल कर देखने पर शिक्षक अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना चौकी पुलिस मजखाली को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की अगुवाई में टीम घटना स्थल पर पहुंची। बताया कि मृतक शिक्षक की पत्नी व बच्चे हिम्मतपुर मल्ला, ऊंचापुल हल्द्वानी में रहते हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय भेजा गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *