हल्द्वानी: सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को‌ सम्मानित किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल के प्रबंधक फादर डेरिक पिंटो मौजूद रहे।

समारोह में बोर्ड परीक्षा में 90 और उससे अधिक अंक तथा विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। समारोह में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *