रोडवेज कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद बेकफुट पर आई आरएम, तबादला रद्द किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा डिपो में तैनात परिचालक प्रदीप टम्टा का तबादला नैनीताल जिले के भवाली में किए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के धरना प्रदर्शन के बाद रोडवेज प्रबंधन बेकफुट आ आया है तबादला निरस्त करना पड़ा। गौरतलब है कि परिचालक प्रदीप को पदोन्नति देकर स्थानांतरित करने के मामले में आज सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने काठगोदाम आरएम आफिस में धरना प्रदर्शन किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही आरएम संचालन पूजा जोशी ने तबादला रद्द कर दिया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने बताया कि पूर्व में पदाधिकारियों के पदोन्नति पर तबादला न‌ करने पर सहमति बनी थी इसके बावजूद तबादला किये जाने से कर्मचारी नाराज थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *