उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सातवें वेतनमान के एरियर की पहली किस्त जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम के समस्त कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर की पहली किस्त की आधी धनराशि आज शुक्रवार को‌ जारी हो गई है। रोडवेज कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को उठा रहे थे। इधर बीते एक सप्ताह पूर्व उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में निगम प्रबंधन से हुई वार्ता में सातवें वेतमान के एरियर के भुगतान पर सहमति बनी थी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने सातवें वेतमान की पहली किस्त जारी होने पर निगम प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाकी बची हुई धनराशि भी जल्द ही निगम कर्मचारियों को मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *