गुरु गोरखनाथ के अनोखे भक्त हैं उत्तराखंड में हल्द्वानी के व्यापारी प्रकाश जोशी, पांच साल में सैकड़ों पन्नों में लाखों बार लिखा श्री गुरु गोरखनाथाय नम:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रभु नाम को जिस रूप में जप लो बस याद आना चाहिए। यह विचार गुरु गोरखनाथ पर‌‌ अटूट आस्था रखने वाले‌‌ हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश चन्द्र जोशी के हैं।‌ प्रकाश अपने दैनिक दिनचर्या के साथ ही अपने गुरु का‌ स्मरण करना नहीं भूलते।

गुरु गोरखनाथ के अनोखे भक्त हैं उत्तराखंड में हल्द्वानी के व्यापारी प्रकाश जोशी, पांच साल में सैकड़ों पन्नों में लाखों बार लिखा श्री गुरु गोरखनाथाय नम:

वह बीते पांच साल से सैकड़ों पन्नों में श्री गुरु गोरखनाथाय् नम्ं लाखों बार लिख चुके हैं। इस दरमियान वह दो बार मां गंगा के पवित्र स्थान हरिद्वार में इन‌ पन्नों का विसर्जन भी कर चुके हैं। प्रकाश गुरु के साथ ही जयश्री राम अनार की कलम व लाल स्याही से‌ लिख रहे हैं। इस बीच प्रकाश जोशी ने बताया कि यह लिखना आनंद की अनुभूति कराता है, लिखते लिखते बस लिखने को ही मन करता है।

गुरु गोरखनाथ के अनोखे भक्त हैं उत्तराखंड में हल्द्वानी के व्यापारी प्रकाश जोशी, पांच साल में सैकड़ों पन्नों में लाखों बार लिखा श्री गुरु गोरखनाथाय नम:

उनका कहना है कि पांच साल से नियमित रूप से वह गुरु व प्रभु श्रीराम के नाम का लेखन कर रहे हैं। जोशी कहते हैं कि बाबा गुरू गोरखनाथ व ईष्ट देव हरज्यू की ईच्छा कब तक उनसे लिखवायें।