रोडवेज कर्मचारियों में अनुबंधित बसों को बढ़ावा देने से आक्रोश, आचार संहिता हटने के बाद करेंगे यह काम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं क्षेत्र की मासिक बैठक आज सोमवार 13 मई को क्षेत्रीय कार्यालय काठगोदाम में जगदीश कांडपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री श्याम सिंह शाही ने किया। बैठक में कुमाऊं क्षेत्र के समस्त डिपोज के क्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में समझौते के अनुसार निगम बोर्ड में पारित होने के उपरांत भी निगम की नई बसें नहीं आने और अनुबंधित बसों को बढ़ावा देने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।‌ वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि पीक सीजन को देखते हुए निगम की 300 बस अति शीघ्र आनी चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आचार संहिता हटाते ही कर्मचारियों की जायज मांगों के संबंध में निगम प्रबंधन को आंदोलन नोटिस पत्र प्रेषित किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह परिवहन निगम का निजीकरण करना चाह रही है इसलिए निगम को नई बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री शंकर सिंह ने संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की। बैठक में मनोहर सिंह, राजेश कोहली, पीसी बिष्ट, मनोज, आनंद जोशी, प्रमोद पांडे, विनीत पाठक, इमरान खान, लाल सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, अमित जगवाल, योगेश जोशी, विजय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *