समाचार शगुन उत्तराखंड
क्षेत्र की खराब सड़कों की समस्या को लेकर आज मंगलवार को समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल और उनके साथियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर और अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान छोई की सड़कों को लेकर चर्चा की गई। पीडब्ल्यूडी अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इस विषय पर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि जल्द ही शासन से इस पर पूरी तरह से मंजूरी मिल जाएगी , हालांकि अभी पूरी तरह से मंजूरी मिलने और बजट पास होने तक कुछ दिनों का समय और लगने की उम्मीद है। रामनगर के छोई गांव में विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम और दर्जनों रिसोर्ट है जहां पर देश- विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु भारी संख्या में इन दिनों यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि स्थानीय लोग हर रोज इन्हीं खराब सड़कों से सफर करने को मजबूर है। पिछले लंबे समय से यह सड़क खस्ता हाल बनी हुई है यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं जिसमें स्थानीय लोग – राहगीर चोटिल हो रहे हैं। राहुल सिंह दरम्वाल लगातार पिछले लंबे समय से रामनगर और उसके आसपास की मुख्य सड़कों और ग्रामीण सड़कों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं इसके बाद कई बार विभाग ने बहुत सी सड़कों पर डामरीकरण और मरम्मत भी की है राहुल सिंह दरम्वाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर आवाज उठा रहे हैं और वह चाहते कि रामनगर क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी सड़कों को जल्द ही ठीक किया जाना चाहिए क्योंकि यहां पर विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के साथ ही कई धार्मिक स्थल भी है और देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में यहां पर पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते है। राहुल सिंह दरम्वाल लगातार क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घूम कर खराब सड़कों को लेकर आवाज उठाते हैं जिससे कि खराब सड़कों की जल्द ही मरम्मत की जा सके क्योंकि लगातार पिछले लंबे समय से बहुत सी सड़के खराब है जिनको तत्काल ठीक किया जाना चाहिए । इस दौरान दरमवाल के साथ करन बिष्ट , कुलदीप बिष्ट, अभय मेहरा सहित अन्य स्थानीय युवा मौजूद रहे ।



