एक हाथ से चला रहा था टैंपो, हो गया हादसा, चालक समेत चार जख्मी

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

वाहन चलाते समय यदि लापरवाही बरती तो हादसा होना तय है। हल्द्वानी में सोमवार को ऐसा ही सड़क हादसा हुआ। नैनीताल रोड पर सवारी लेकर जा रहा टैंपो हाइडिल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर छोटा हाथी से टकरा नाले जा घुसा। हादसे में चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। इस बीच हादसे में घायल युवक ने बताया कि चालक एक हाथ से टैंपो चला रहा था तभी हादसा हो गया।