अलकनंदा में गिरा यात्रियों से भरा टैंपो ट्रेवलर, एक की मौत, सात को बचाया, 10 लापता

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार 26 जून की सुबह हुए भीषण हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल हुए हैं. हादसा उस समय हुआ, जब रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अलकनंदा नदी में जा गिरी। भारी बारिश के कारण उफान पर चल रही अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह डूब गया। सूचना मिलते ही पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें 7 लोगों को बचाया गया है, जबकि एक शव मिला है. 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *