भ्रष्टाचारी उप कोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

इस जिले मं उप कोषाधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसे किराए के मकान से रंगेहाथ पकड़ा गया। पौड़ी गढ़वाल जिल के नगर पंचायत सतपुली में पर्यावरण मित्रों के लिए अनुबंधित कंपनी साईं ए वन सर्विसेज के प्रतिनिधि सतपुली निवासी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। उप कोषाधिकारी पर्यावरण मित्रों की सैलरी के बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। सतपुली में तैनात उप कोषाधिकारी कौशल कुमार कंपनी के बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाने की योजना बनाई और रिश्वत लेते पकड़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *