महानाम संकीर्तन जहां भी होता है वहां कई बुराइयां दूर हो जाती हैं: ठुकराल 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर, रूद्रपुर। ग्राम शिवपुर में श्री श्री प्रभु जी का महानाम संकीर्तन कमेटी द्वारा आयोजित अखण्ड नाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर संकीर्तन सुना और भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि अखण्ड नाम संकीर्तन का आयोजन सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति मजबूत होती है और समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जहां भी होता है वहां पर कई बुराईयां दूर हो जाती है। कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही राह दिखाते हैं। ठुकराल ने ऐसे आयोजनों में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय, गगन ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट, शैलेंद्र कोली, बंटी कोली का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कीर्तन मंडली दल :1. बिना पानी संप्रदाय उदिसा: 2. श्री गोपाल संप्रदाय अमृत नगर: 3. अणिमा संप्रदाय कोलकाता: 4. राधा कृष्ण संप्रदाय राजस्थान: 5. जय जगन्नाथ मल्कानगिरि ओडिशा: 6. राधा गोविंद संप्रदाय महाराष्ट्र आदि कीर्तन मंडलियों में संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रकाश दास, रवि ढाली, नवीन कुमार, गोविंद ढाली, नरेश रे, अशोक ढाली, मृत्युंजय हलधर, गोपाल नाग, पंकज रे, सूरज मंडल, संजीत मंडल, प्रवास ढाली, मंगल विश्वास, अरुण, मालाकार, गोविंद नाग, पवित्रा बैरागी, निगमानंद पांडे, विजय शिकारी, हेमन्त मंडल, सुजय हलधर, सरिता चौधरी, कल्पना दास, सुमित्रा रे, गीता विश्वास, शिवानी, एनिमा, माधवी राय, माया व्यापरी, पिंकी हलधर आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *