उधोगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क 

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रतन टाटा को बीती रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसके बाद उनकी हृदय गति बढ़ी और हालत बिगड़ने लगी। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था और बुधवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। टाटा ग्रुप की ओर से भी रतन टाटा के निधन की पुष्टि की गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा नुकसान है। वह एक असाधारण व्यक्तित्व थे। मेरे लिए वह मेंटर, गाइड और दोस्त थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *