नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में भाजपा-कांग्रेस समेत इतने‌ प्रत्याशियों ने‌ कराया नामांकन, आखिरी दिन रुद्रपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों का लगा रहा जमावड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में आज 27 मार्च बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा व‌ कांग्रेस समेत अन्य उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। जानकारी के अनुसार नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर रमेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्र निर्दलीय, जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र मोती राम उप्रेती भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, अजय भट्ट पुत्र कमलापति भट्ट बीजेपी, अखिलेश कुमार पुत्र धरमवीर सिंह अखिल भारतीय परिवार पार्टी, हितेश पाठक पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक निर्दलीय, प्रकाश जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी कांग्रेस, अख्तर अली पुत्र अब्दुल कलीम बीएसपी समेत 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कल 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *