नैनीताल एसएसपी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्द्वानी में धरना, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

https://youtu.be/Yb_-1lCqvAc?si=pHExYUpFxgCpd_Vt

नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 15 अगस्त शुक्रवार को हल्द्वानी में पुलिस के बहुद्देशीय भवन परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश समेत कई नेताओं के साथ हुई बदसलूकी को लेकर यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और पुलिस प्रशासन गंभीर मामलों में भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *