उत्तराखंड में यहां पुलिस अफसर ने गाली-गलौज कर यूनिवर्सिटी के छात्र को जड़ा थप्पड़, एसएसपी ने दोषी के खिलाफ की यह कार्रवाई

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में एक पुलिस अधिकारी का आम जनता के साथ बर्ताव का बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो पौड़ी जिले के कंडोलिया का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी एक छात्र को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लिया और जिसके बाद थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। वहीं इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच भी बैठा दी गई है। मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें पुलिस कार्मिक एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस कार्मिक को दोषी मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने सम्बन्धित पुलिस कार्मिक को लाइन हाजिर किया है व प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। इस मामले में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु का आरोप है कि वह स्कूटी पर कंडोलिया के पास गया था जहां वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी खड़ी करके बात कर रहा था, तभी वहां पुलिस अधिकारी आता है और उसे गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा हेलमेट कहां है। छात्र हिमांशु का कहना है कि उसने पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि आपने उसे गाली कैसे दी? छात्र हिमांशु के सवाल पूछने पर पुलिस अधिकारी और गुस्सा हो गया और उसने हिमांशु को तीन-चार थप्पड़ मार दिए। पुलिस अधिकारी की इस बदतमीजी को वहां खड़े हिमांशु दोस्त ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. ये घटना आज मंगलवार 14 मई की है। इस मामले से यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं में रोष है और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी काटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *