सूदखोर सुनार ने गिरवी रख ली थी वैगनआर कार, कुमाऊं कमिश्नर ने वापस दिलाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में सूदखोरों द्वारा जब्त की गई कार  मालिक को वापस दिलाई। संगीता भाकर ने आयुक्त कुमाऊं के सम्मुख पूर्व में ज्वैलर्स राजेन्द्र सिंह से 15 हजार सूद में लेने के एवज में ज्वैलर द्वारा उनकी वैगनार कार को गिरवी के तौर पर रख लिया था और 15 हजार की धनराशि 10 प्रतिशत ब्याज में देने की बात हुई थी। तय समय सीमा के भीतर संगीता द्वारा धनराशि नहीं चुकाने पर ब्याज की धनराशि के तिगुना कर दिया। आयुक्त ने सोमवार को दोनों पक्षों का अपने कैम्प कार्यालय मे बुलाकर इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुये सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर संगीता को उनकी कार वापस दिलाई। साथ ही एक हजार रूपये प्रतिमाह ज्वैलर राजेन्द्र सिंह को देने के निर्देश दिये‌ और ज्वैलर को आगाह किया कि इस प्रकार के कृत्य में भविष्य में दोबारा पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही जायेगी। संगीता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *