समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
एसएसपी नैनीताल डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में मुखानी पुलिस एवं SOG की नशे के विरूद्व बडी कार्यवाही*
लगभग 122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी भी सीज*
मुख्यमंत्री के *”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ ऑपरेशन प्रहार* को साकार करने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक मुखानी* के नेतृत्व में *कोतवाली मुखानी पुलिस एवं SOG* द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक *20.08.2026* को *कोतवाली मुखानी एवं SOG* की संयुक्त टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने 01 अभियुक्त को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली मुखानी पर एफआईआऱ नं0 134/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0* पंजीकृत किया गया हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अमित आर्य निवासी बागजाला गोलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल, उम्र 24 वर्ष
*बरामदगीः*
121.95 ग्राम अवैध स्मैक वाहन संख्या स्कूटी
UK 04AG 9041 हीरो डेस्टिनी।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-* ज्ञात किया जा रहा है।
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2- कांस्टेबल बलवंत सिंह
3- कांस्टेबल रोहित कुमार
4- कांस्टेबल भानु प्रताप(Sog )
5- कांस्टेबल भूपेंद्र जेस्ठा(Sog)
