समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा। इस अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। आरती के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता , वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद ,दिनेश कुलौरा , स्टोर प्रभारी खलील अहमद , पुष्पा तिवाड़ी , अंजू कांडपाल, सोनाली , बबीता , शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।




