हल्द्वानी का यह व्यापार मंडल निकाय चुनाव को मेयर प्रत्याशी का चयन करेगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी का चयन करेगा। इस संबंध में संगठन की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि हल्द्वानी व्यापारिक नगर है और व्यापारियों की समस्याओं को समझने वाले प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन,कुमायूं मिडिया प्रभारी हरजीत चड्ढा,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल,पंकज कुमार आर्या, नेत्र बल्लभ जोशी,अतुल गुप्ता,बीना कुंवर,उमेश बेलवाल, बृज मोहन सिजवाली,आरिफ खान,हेमंत मेर, शोभा बिष्ट कन्याल,हर्ष जलाल,मनोज खुलवे,आदि मौजूद थे। इस बीच
संस्थापक अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा, उम्मीदवारों पर रायशुमारी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *