हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने मनाया जननेता राहुल गांधी का जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में किया फल वितरण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में आज बुधवार 19 जून को‌ कुष्ठ आश्रम, राजपुरा पहुंच 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।महानगर अध्यक्ष गोविंद ने कहा कि गरीबों और वंचितों के हक़ की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी जननायक राहुल गांधी का आज 55वा जन्मदिन है और हम सब हल्द्वानी कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना करते है। जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन ईश्वर से जननायक राहुल गांधी के दीर्घायु निरोगी जीवन की कामना करते है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, युवा नेता हेमन्त साहू, मनोज बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्य, तलत एहतेशाम, विक्रम रंधावा, जगदीश चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, एडवोकेट धर्मवीर, छात्र नेता संजय जोशी, बबलू बिष्ट, सचिन वर्मा, गणेश टम्टा, सुमित कुमार, मन्नी गुजराल, शंकर कोहली, संजू उप्रेती, सुरेंद्र सिंह राणा आदि ने फल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया और राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *