नैनीताल जिले में यहां पेड़ से टकराई कार, अमेरिका से छुट्टी पर घर आए युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में सड़क हादसे में अमेरिका से छुट्टी पर घर आए युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चोरगलिया से हल्द्वानी आ रही कार देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  खटीमा निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। वह दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ बीती मंगलवार की रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था। इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 कर्मियों ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *