सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी मां-बेटे की मौत, बाइक में थे सवार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क 

ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार 6 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से हल्द्वानी स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोहरे के दौरान बाइक सवार मां-बेटे ट्रक की चपेट में आ गए थे। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के कमलुवागांजा के रहने वाले 18 साल के अंकित पुत्र गोपाल सिंह बाइक पर अपनी मां जानकी देवी के साथ खटीमा रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में सितारगंज बमनपुरी के पास सामने आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *