हल्द्वानी में गाय की मौत से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी में काठगोदाम के दमूवाढूंगा में गाय की मौत से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान‌ दे दी। उसका शव बाथरूम में लटकता मिला। जानकारी के‌ अनुसार केशल‌ दत्त पलड़िया वन‌‌ विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका घर दमुवाढूंगा में है। बताया गया कि उनके घर में गाय पाली थी, जो उनकी 16 वर्षीय बेटी जया के बचपन के समय से ही घर में थी। जया को गाय से बेहद लगाव था। बीते सोमवार को गाय की मौत हो गई। गाय की मौत से वह बुरी तरह आहत हुई। इस दुख में उसने‌ खाना भी नहीं खाया। घर वालों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी से बात नहीं की। बीते मंगलवार को वह अचानक लापता हो गई। सुबह से शाम तक परिवार वाले उसे खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शाम ढलने पर जब परिजन घर के पीछे बने बाथरूम में पहुंचे तो उनके होश उड़ हो गए। वहां रस्सी के सहारे जया का शव लटक रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में चिकित्सकों की सूचना पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *