युवक को‌ खाई में फेंक मौत के घाट उतारने वाला कमल सिंह गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*गुमशुदगी का खुलासा—युवक की हत्या कर खाई में फेंकने का मामला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*

दिनांक *23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे* पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा *दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी* लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है।

उक्त तहरीर के आधार पर *थाना तल्लीताल में दिनांक 23.04.2026* को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गयी।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही :-*

गुमशुदगी दर्ज होने के उपरान्त *डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,* के निर्देशन में *डाॅ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* तथा क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के पर्यवेक्षण में *श्री मनोज नयाल,थानाध्यक्ष तल्लीताल* के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश एवं बरामदगी हेतु *विशेष टीम गठित* की गयी।

गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु *एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड एवं ड्रोन की सहायता से व्यापक सर्च अभियान* चलाया गया। साथ ही गठित टीम द्वारा घटना दिवस पर गुमशुदा के साथ मौजूद *व्यक्तियों से गहन पूछताछ* की गयी तथा विभिन्न स्थानों के *सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन* किया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के दिन *अभियुक्तगण द्वारा 11 बोतल व 2 अंग्रेजी शराब की बोतल* का सेवन किया गया था।
पूछताछ के दौरान *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट* द्वारा स्वीकार किया गया कि घटना दिनांक को मृतक/गुमशुदा दिनेश उपाध्याय के साथ उसका विवाद हो गया था, जिस पर आवेश में आकर अभियुक्तगण द्वारा उसे *गहरी खाई में धक्का* दे दिया गया।

विवेचना के क्रम में *आज दिनांक 29.04.2026* को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट को धारा 103/238 बीएनएस-2023 के अंतर्गत गिरफ्तार* किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
कमल सिंह बिष्ट निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।

*पुलिस टीम :*
1- श्री मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
3- अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार,
4- कांस्टेबल पुष्कर रौतेला,
5- कांस्टेबल राजेश बिष्ट,
6- कांस्टेबल अनूप सिंह,
7- कांस्टेबल राजकुमार कम्बोज
8- कांस्टेबल दीपक उपाध्याय,
9- कांस्टेबल वीरेन्द्र कोटाल
10- गोताखोर सुरेश थापा

*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here