हल्द्वानी के इस मंदिर में घुसे चोर को नहीं पकड़ पाई पुलिस, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के वार्ड पांच पालीशीट स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की तड़के चोर घुस गया। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह आसानी से फरार हो गया। भाजपा नेता और स्थानीय निवासी विक्रम अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी चोर मंदिर में चोरी की वारदात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास ही खाली प्लाट है वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस को कई बार शिकायत की गई लेकिन अपराधियों और नशेड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *