तहसील के पास खेल रहे थे जुआ, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड की एक तहसील के पास जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजस्व उपनिरीक्षक नाग चंद को निलंबित कर तहसीलदार चकराता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय में इस प्रकार की कार्य प्रवृत्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तहसील त्यूनी के गेट के पास राजस्व विभाग के कर्मचारी जुआ खेलते साफ नजर आ रहे थे। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। डीएम ने अन्य वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर सभी दोषी कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *