साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की जयंती पर इस दिन होगा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाउनी भाषा और साहित्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले मथुरादत्त मठपाल की जयंती पर28 जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मठपाल ने कुमाउनी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ‘दुदबोलि’ पत्रिका का संपादन किया था। कुमाउनी के कई भाषा सम्मेलन आयोजित किए। कुमाउनी साहित्य को प्रकाश में लाने का महत्वपूर्ण काम किया। दुदबोलि’ परिवार हर साल उनकी जयंती पर एक साहित्यिक आयोजन करता है। इस मौके पर कुमाउनी साहित्य के लिए अपना योगदान देने वाले साहित्यकारों को ‘मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान कुमाउनी की सुपरिचित कवियत्री देवकी महरा को दिया जा रहा है। इस मौके पर कुमाउनी के सुप्रसिद्ध कवि गोपालदत्त भट्ट जी पर केंद्रित ‘दुदबोलि’ का अंक भी लोकार्पित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *