हल्द्वानी में दो महीने से बंद यह सड़क वाहनों के लिए खुली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दो महीने से बंद पड़ी आरटीओ रोड पांडेनवाड़ वाली सड़क को 26 जून गुरुवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और आसपास के क्षेत्रों को रकसिया नाले के कहर से बचाने के लिए शहरी विकास विभाग की कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए हल्द्वानी‌ ने भूमिगत रकसिया नाले के आउटफाल का निर्माण बीती 25 अप्रैल को शुरू किया था। इसके चलते आनंदपुर तिराहे के पास वाली सड़क पर चौपहिया व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सड़क वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दी गई है। भूमिगत रकसिया नाले का निर्माण पूरा होने के बाद जहां लोगों को बारिश के बाद होने वाली दिक्कत से निजात मिली वहीं वाहन चालकों को भी इसका लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *