कठघरिया में भागवत कथा के पंडाल में लगी आग, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में श्रीमद् भागवत कथा खत्म होने के बाद टेंट में आग लग गई। आग कैसे इसका पता तो नहीं चला, लेकिन आग की वजह से पूरा टेंट जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। टेंट हाउस के मालिक हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से धूनी नंबर एक कठघरिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। बुधवार को कथा का समापन था। समापन के बाद सभी चले गए, बिजली वाला अपना सामान भी खोल कर ले गए, लेकिन टेंट लगा रह गया। हर्षवर्धन ने बताया कि अचानक टेंट में आग लग गई और यह कैसे हुआ किसी को पता नहीं। गनीमत रही कि वहां भीड़ नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *