हल्द्वानी: व्यापार मंडल ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण तेजी से करवाने पर डीएम का आभार जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराने पर जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह का आभार जताया है। संगठन के महानगर उपाध्यक्ष चमन गुप्ता ने कहा कि पूर्व में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल डीएम से मिला था। इस दौरान सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से परेशान व्यापारियों ने यह मुद्दा उठाया था। इसका नतीजा यह रहा कि अब इस सड़क का काम पूरा हो गया है, इससे व्यापारियों के साथ ही आमजन को राहत मिली है। गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी जिला नैनीताल में में लगातार बेहतर कार्य कर रही हैं, जो सराहनीय है। जल्द ही डीएम नैनीताल को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आभार जताने वालों में चमन गुप्ता, राकेश दुआ, शकील अहमद, सोहन प्रजापति, प्रकाश पांडे, अमित गुप्ता, विजय जायसवाल, हसीम खान, हेम पांडे, संजय गुप्ता, पप्पू केसरवानी, मुनीफ अहमद आदि शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *