कुमाऊं में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हल्द्वानी की गौशाला में लगातार भर रहा पानी, बेजुबान परेशान, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं भर में भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज तीन जुलाई को छुट्टी घोषित की गई है। इधर नैनीताल जिले में भी लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कालाढूंगी-नैनीताल सड़क मलबा आने और पेड़ गिरने से बंद हो गया है। वहीं चोरगलिया रोड में सूर्यां नाले में बेतहाशा पानी आने से पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है। प्रशासन भारी बारिश के चलते नदी और नालों के पास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की  लगातार अपील कर रहा है। उधर हल्द्वानी राजपुरा क्षेत्र में बनी गौशाला पानी से भर गया है। आलम यह है कि बीते 24 घंटे से भी अधिक समय से दर्जनों गौवंशीय पशु परेशान हैं। गौशाला में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पानी लगातार भर रहा है। वार्ड के निवर्तमान पार्षद महेश चंद ने‌नगर निगम प्रशासन से जल्द इन गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।

 

 

 

 

 

https://youtu.be/E1gARuHtoJg?si=GalWI__XcvblLdCw