ऐपण बनाकर लोक संस्कृति को जीवित किया, ललिता पाठक ने मारी बाजी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के छोटी मुखानी में हुई ऐपण प्रतियोगिता। पर्वतीय
लोक संस्कृति ऐपण कला को संरक्षित व उसको बढ़ाने के उद्देश्य से छोटी मुखानी में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


छवि मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से ऐपण प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई। सब जूनियर वर्ग (12 वर्ष तक) में नुपुर लोहनी प्रथम, वान्या अग्रवाल द्वितीय और दिव्यांशी भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग (13 से 18 वर्ष) में देहली ऐपण में दिया पंत और आंचल जोशी को संयुक्त तौर पर प्रथम स्थान, शीतल रावत को द्वितीय और रितिका पांडे को तृतीय स्थान मिला। सूर्य चौकी (19 से 30 वर्ष) में जया पंत प्रथम, मिताली आर्या द्वितीय और लकी जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललिता पाठक प्रथम, रेखा पंत द्वितीय और कल्पना जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएफओ आईडी पांडे व समाजसेवी हेमंत गौनिया रहे। कार्यक्रम आयोजन में मैनेजिंग ट्रस्टी बीसी जोशी, सचिव पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, अतुल कांडपाल, नवीन पांडे, नवीन चंद, खिलानंद पांडे, संजय सक्सेना रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *